हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही कार खाई में गिरने से होमगार्ड जवान की मौत

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां शादी समारोह से लौट रही एक अनियंत्रित कार के पुल से नीचे खाई में गिरने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी के गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना 10 नवंबर की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड के पास हुई।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी के गनमैन संजय कुमार और होमगार्ड जवान जयपाल अपनी निजी कार में सवार होकर किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी बलद्वाडा के नजदीक हटली थाना क्षेत्र के जबोठी खड्ड के पास पहुंची, तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुल से नीचे जा गिरा।

इस भीषण हादसे में होमगार्ड जवान जयपाल (निवासी भद्रवाड़) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे डीएसपी के गनमैन संजय कुमार (निवासी स्याठी गांव, धर्मपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी सरकाघाट के डीएसपी के ड्राइवर की थी और दोनों जवान एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की पुष्टि करते हुए सरकाघाट के डीएसपी संजीव ने बताया कि बीती रात हुए इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है और घायल को बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News