ऊना के अम्ब में 17 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े मां-बेटे समेत तीन आरोपी, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Share

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रताप नगर में घर से 17.68 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार मां-बेटे सहित तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद तीनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

नशा तस्करी गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी पुलिस

थाना प्रभारी विपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार शाम प्रताप नगर में एक मकान पर छापा मारा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से रंजना देवी, उसके बेटे निशान्त कुमार और वार्ड नंबर दो निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17.68 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया गया था।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि अदालत से 12 सितम्बर तक हासिल रिमांड के दौरान आरोपियों से सघन पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले में नशा तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के मुख्य सप्लायरों और स्थानीय खरीदारों के बारे में कई अहम सुराग मिलेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News