Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। गोहर उपमंडल के तनेली गांव में महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घर में अकेली थी महिला, परिजनों ने देखा शव
घटना के समय मृतका भूपेंद्र कुमारी घर में अकेली मौजूद थी। उसका पति यशपाल मजदूरी के लिए लाहौल गया हुआ था और सास निजी काम से बाहर थी। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने भूपेंद्र को कमरे में फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की मामले की विस्तृत जांच
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मायके पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मायके वालों ने किसी पर भी कोई संदेह नहीं जताया है। फिलहाल आत्महत्या की मुख्य वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।