लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में मिग फाइटर जेट पर चढ़ने वाला छात्र हिमाचल से गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी दबोचे गए

Share

- Advertisement -

Phagwara News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी, तोड़फोड़ और हाईवे जाम करने के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सात छात्र और दो बाहरी युवक शामिल हैं। 20 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है।

डीआईजी नवीन सिंगला के मुताबिक पुलिस उपद्रवियों की तलाश में पंजाब के अलावा जम्मू, मुंबई और हिमाचल प्रदेश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फाइटर जेट पर चढ़ने वाला नाबालिग छात्र हिमाचल से गिरफ्तार

परिसर के बाहर लगे मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़कर फोटो खिंचवाने वाले नाबालिग छात्र को पुलिस ने हिमाचल के मंडी से पकड़ा है। वह बीटेक का छात्र है और उसके पिता मंडी डीसी दफ्तर में अधिकारी हैं। पुलिस ने उसके पास से आईफोन-14 प्रो और मैकबुक बरामद किया है। उसने वही फोटो अपने मोबाइल वॉलपेपर पर लगाई थी।

विश्वविद्यालय के चांसलर और बीजेपी सांसद अशोक मित्तल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कैंपस के बाहर स्थापित मिग-23 और वर्ष 1971 के युद्ध का टैंक भारतीय सेना के शौर्य के प्रतीक हैं। इन पर चढ़कर हुड़दंग मचाना देश के वीर जवानों और सेना का सीधा अपमान है।
लूटपाट के इरादे से घुसे डिलीवरी बॉय और इन्फ्लुएंसर भी पकड़े गए

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि फगवाड़ा के गगनदीप और जसमीत नाम के दो पिज्जा डिलीवरी बॉय लूटपाट की नीयत से परिसर में घुसे थे। इसके अलावा कैंपस में रेस्टोरेंट चलाने वाले हरियाणा के इन्फ्लुएंसर छात्र जेम्स दहिया को छात्रों को भड़काने के आरोप में पकड़ा गया है। जम्मू के डोडा निवासी छात्र साहिल को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरा विवाद 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर फैली एक झूठी अफवाह के बाद शुरू हुआ था। अफवाह थी कि हॉस्टल की छात्रा के साथ किसी बाहरी प्लंबर ने गलत काम किया है। इसके बाद भड़के हजारों छात्रों ने मॉल की दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और हाईवे पर 18 घंटे जाम लगाकर आगजनी की थी

Mukesh kumar
Mukesh kumarhttp://Rightnews.in
📰 JOURNALIST | EDITOR | VOICE OF THE GROUND Editor – Right News | 2021–Present Since 2021, working in journalism with a commitment to bringing ground realities, public concerns and important local issues before the people. From civic problems and administrative matters to social issues, development and current affairs, the focus remains on people-centric reporting and responsible journalism. सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों। आवाज़ वही, जो ज़मीनी हकीकत सामने लाए। Right News | Journalism with Purpose

Read more

Related News