गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर देश ने किया नमन, राजघाट पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

Share

- Advertisement -

New Delhi News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट और विजय घाट पहुंचकर दोनों महान विभूतियों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

राजघाट और विजय घाट पर प्रार्थना सभा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह राजघाट पर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे और राहुल गांधी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी श्रद्धांजलि दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट और विजय घाट जाकर दोनों नेताओं को नमन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि वैश्विक शांति के लिए गांधीवादी मूल्य जरूरी हैं।

देशभर में शुरू हुआ 30 दिनों का स्वच्छता अभियान

इस अवसर पर देशभर में स्वच्छता और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर से सरदार पटेल जयंती 31 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी विशेष स्वच्छता अभियान का आह्वान किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News