चंबा के चुराह में नेगी राम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, चोरी के मोबाइल से खुला राज

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में हुए नेगी राम मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम स्पॉट से मिले बिना सिम वाले मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के बेहद करीब पहुंच गई है।

वारदात के बाद नेगी राम का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था, जबकि उनका निजी फोन गायब था। शव के पास मिले एक दूसरे लावारिस फोन का साइबर सेल की मदद से डाटा खंगाला गया। जांच में पता चला कि यह फोन चोरी का था, जिसे एक महिला ने चुराया था।

एसडीपीओ रंजन शर्मा ने दी जांच की जानकारी

सैलूणी के एसडीपीओ रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़ा गया आरोपी मृतक का दोस्त है और घटना से पहले दोनों साथ थे। पुलिस अब उस संदिग्ध महिला से भी कड़ी पूछताछ कर अन्य कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News