बिलासपुर पुलिस की पट्टा फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई, 56 ग्राम चिट्टे के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को अरेस्ट किया है।

पुलिस टीम फोरलेन पर संदिग्ध वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। पहले केस में हरियाणा नंबर की कार (HR 26CB-5745) से 22.26 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। इस मामले में मंडी जिले के तीन युवकों अनमोल प्रीत सिंह, रोहित और माहिर मल्होत्रा को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

बाइक और टैक्सी से भी पकड़ी गई चिट्टे की खेप

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक बाइक (HP 82-8107) की तलाशी ली। टीम ने 17.88 ग्राम चिट्टे के साथ जोगिंद्रनगर के राजेंद्र कुमार और पूर्वी दिल्ली के सुमन कुमार मन्ना को अरेस्ट किया। दोनों आरोपी लंबे समय से तस्करी के इस धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं।

तीसरे मामले में पुलिस ने टैक्सी कार (HP 01M-6567) से 16.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान हरियाणा के सोनीपत निवासी सोनू और पानीपत निवासी अंकित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया है।

तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस

एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब सभी आरोपियों के बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News