ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान

Share

- Advertisement -

Greater Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस आग हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं सभी घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला

बुधवार देर रात जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। माइलस्टोन 33 के पास पहुंचते ही गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं।

एफआईआर के मुताबिक बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों ने केबिन से जलने की गंध आने पर चेतावनी दी थी। आरोप है कि चालक और परिचालक ने गाड़ी नहीं रोकी और केबिन में धूम्रपान करते रहे। देखते ही देखते आग तेजी से पूरी बस में फैल गई।

दमकल विभाग की कार्रवाई और सीएम का मुआवजा ऐलान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 20-25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दम घुटने और झुलसने से 9 लोगों की जान गई। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News