केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, बोले- जल्द बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी

Share

- Advertisement -

Nurpur News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। आपदा राहत, आर्थिक मदद और प्रदेश के अधिकारों के मामलों में केंद्र का रवैया हमेशा निराशाजनक रहा है।

जनता के बीच जाकर केंद्र को बेनकाब करेगी कांग्रेस

नूरपुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। पार्टी प्रदेश के लोगों को जागरूक करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। पार्टी अपने विकास कार्यों और जनसंघर्ष के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी।

संगठन में होगा फेरबदल, जल्द बनेगी नई टीम

विनय कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके लिए राज्य, जिला और मंडल स्तर पर संगठन के ढांचे को पुनर्गठित किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को कागजों से निकालकर हर एक बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि नए फेरबदल के बाद हर कार्यकर्ता को सक्रिय और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह कमर कस चुकी है। बूथ स्तर तक ढांचा मजबूत होने से संगठन को धरातल पर नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News