घर में घुसकर बनाई अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल कर छीने गहने; अब कर रहे बेटी को भेजने की डिमांड; एफआईआर दर्ज

Share

- Advertisement -

Nurpur News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत पुलिस जिला नूरपुर के ज्वाली थाना में ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ज्वाली तहसील के अपर कटोरा गांव की रहने वाली रीना देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके घर में जबरन घुसकर अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए सोने के गहने छीन लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल शर्मा, उसकी पत्नी तमन्ना शर्मा, मनु, बबलू और धर्मेन्द्र सिंह उर्फ छुन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो और गहने वापस करने के बदले उसकी बेटी को भेजने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 333, 351(2), 304(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News