पीएम मोदी के बाद तजिंदर बग्गा का पोस्ट हटाने पर बवाल, बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप

Share

- Advertisement -

Delhi News: फेसबुक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट को हटाने और फिर बहाल करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट हटाए जाने का दावा किया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद देश में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने पहले ही इस सिलसिले में मेटा के ग्लोबल हेड और इंस्टाग्राम प्रमुख को जवाब-तलब करने के लिए बुलाया था।

- Advertisement -

तजिंदर सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर कंपनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट से प्रधानमंत्री के समर्थन वाली और विपक्ष का पर्दाफाश करने वाली कई पोस्ट हटा दी हैं।

बीजेपी नेता ने बताया राजनीतिक सेंसरशिप

बग्गा ने इसे खुलकर ‘राजनीतिक सेंसरशिप’ करार दिया है। उन्होंने मेटा और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए मांग की कि दोनों कंपनियों को इस पक्षपातपूर्ण रवैये पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने हटाए गए पोस्टों को तुरंत बहाल करने की मांग भी की।

बीजेपी नेता ने कंपनी से इस कार्रवाई के पीछे की मुख्य वजह स्पष्ट करने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस पूरे मामले और बग्गा के आरोपों पर फिलहाल मेटा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पीएम मोदी के पोस्ट पर हुई कार्रवाई के बाद आईटी मंत्रालय सख्त रुख अपनाए हुए है। सोशल मीडिया कंपनियों की इस तरह की गतिविधियों से निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News