धर्मशाला तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले विभिन्न प्रतिनिधिमंडल और स्कूली छात्र

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने के लिए लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों का तांता लगा रहा। दिनभर चले मुलाकातों के इस सिलसिले में दर्जनों संघों, संगठनों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्रों और विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं तथा उनके समाधान की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, स्कूली बच्चों से की विशेष बातचीत

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई लोगों ने अपनी मांगों पर सुनवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। तपोवन परिसर में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों से विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे छात्र-छात्राओं से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।

बच्चों के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत कर सदन की कार्यवाही देखने के उनके अनुभव के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के इस अनुभव को बेहतरीन बताया तथा उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं। विधानसभा परिसर में दिनभर फरियादियों की आवाजाही बनी रही, जहां लोगों ने मंत्रियों और अपने-अपने क्षेत्रों के विधायकों से भी मुलाकात कर समस्याएं साझा कीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News