बीजिंग में 10 मिनट में डेढ़ लीटर कोका-कोला पीने से युवक की मौत, पेट में गैस बनने से लिवर हुआ फेल

Share

- Advertisement -

Beijing News: चीन की राजधानी बीजिंग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्मी से निजात पाने के लिए 10 मिनट में 1.5 लीटर कोका-कोला पीने के चलते 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इतनी तेजी से कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण शरीर में अत्यधिक गैस बन गई, जिससे लिवर को ऑक्सीजन मिलना बंद हो गया।

पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

सॉफ्ट ड्रिंक पीने के छह घंटे बाद पेट में असहनीय दर्द और सूजन होने पर युवक को बीजिंग के चाओयांग अस्पताल ले जाया गया। जांच में मरीज की पल्स रेट तेज, सांसें उथली और ब्लड प्रेशर काफी कम मिला। डॉक्टरों ने उसे इस्केमिक हेपेटाइटिस यानी शॉक लिवर से पीड़ित पाया, जो खून का बहाव रुकने से होता है।

आंतों में गैस भरने से लिवर को हुआ भारी नुकसान

मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से सोडा पीने की वजह से आंतों में भारी मात्रा में गैस भर गई। यह गैस बाद में लिवर की मुख्य नस तक पहुंच गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने और लिवर का नुकसान कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 18 घंटे चले सघन इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना से पहले युवक किसी भी पुरानी बीमारी से ग्रस्त नहीं था। इस मामले पर बायोकेमिस्ट विशेषज्ञों ने संदेह भी जताया है। उनका मानना है कि केवल ड्रिंक पीने से मौत की संभावना कम है। हो सकता है कि किसी अंदरूनी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण गैस की स्थिति बिगड़ी हो, जिसकी सटीक पुष्टि के लिए और जांच की जरूरत है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News