कमांद में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर चार करोड़ की ठगी, यूपी और नेपाल तक फैला आरोपी का नेटवर्क

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के कमांद में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश और नेपाल तक फैला हुआ है। आरोपी प्रमुख संस्थानों के आसपास ऑफिस खोलकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

फर्जी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए नए निवेशक

शातिर ठग निवेशकों को एक से दो घंटे में ही रकम दोगुनी करके डिजिटल स्क्रीन पर दिखा देता था। खाते में बढ़ा हुआ बैलेंस देखकर लोग झांसे में आ जाते थे। इसके बाद निवेशक खुद और पैसा लगाने के साथ अपने परिचितों को भी जोड़ने लगते थे। आरोपी ने 60 से 70 दिनों में निवेश दोगुना करने का वादा किया था।

जब पर्याप्त रकम जमा हो जाती, तो आरोपी वेबसाइट का सर्वर डाउन होने का बहाना बना देता था। इसके बाद निवेशकों की मूल रकम और कथित मुनाफा दोनों डूब जाते थे। पुलिस जांच में अब तक 22 निवेशकों का ब्योरा मिला है। महाराष्ट्र निवासी इस आरोपी ने चार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

विजिलेंस जांच में डिजिटल फॉरेंसिक पर रहेगा जोर

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच जारी है। दूसरी ओर, विजिलेंस मामलों में साक्ष्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिमला में दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन हुआ। डीजीपी अशोक तिवारी ने डिजिटल और मोबाइल फॉरेंसिक के इस्तेमाल पर जोर दिया। अब 80 फीसदी जांच पूरी होते ही ड्राफ्ट चार्जशीट पर कानूनी राय ली जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News