लुधियाना में सैन्य क्षेत्र की जासूसी मामले में आरोपियों से पाकिस्तानी पिस्तौल बरामद, फिरोजपुर और राजस्थान में भी थी साजिश

Share

- Advertisement -

Ludhiana News: फिरोजपुर रोड पर जूतों की दुकान की आड़ में सैन्य क्षेत्र की निगरानी करने वाले जासूसी नेटवर्क से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह हथियार पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा भेजा गया था। आरोपितों को लुधियाना के बाद फिरोजपुर और राजस्थान में भी जासूसी नेटवर्क फैलाने का जिम्मा मिला था।

जांच अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रछपाल सिंह, रोहित और वरिंदर को पिस्तौल बेचकर अपने दैनिक खर्चे पूरे करने के निर्देश मिले थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह अवैध हथियार अमृतसर सीमा क्षेत्र के जरिए आरोपितों तक पहुंचाया गया था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य मददगारों की तलाश कर रही है।

सैन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की थी खतरनाक योजना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों की योजना लुधियाना तक ही सीमित नहीं थी। वे फिरोजपुर और राजस्थान जाकर भी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों के पास कैमरे लगाने वाले थे। इन कैमरों से सेना की आवाजाही और संवेदनशील प्रतिष्ठानों के वीडियो रिकॉर्ड करके पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर्स को भेजे जाने थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने साजिश नाकाम कर दी।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपितों को पंजाब में अलग-अलग जगहों पर बुलाकर कई बार नकद धनराशि दी गई थी। पुलिस उन सभी स्थानों और संदिग्ध एजेंटों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही आरोपितों के मोबाइल फोन, बैंक खाते और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालकर पाकिस्तानी संपर्कों की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News