हमीरपुर में पुलिस ने ट्रक के स्टेपनी टायर से 20 किलो भुक्की की बरामद, आरोपी चालक को मौके से किया गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हमीरपुर सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक ट्रक से 20.020 किलोग्राम भुक्की पकड़ी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सौर ठमाणी के पास चेकिंग की। इस दौरान गाड़ी के अतिरिक्त टायर में छिपाई गई नशे की खेप बरामद की गई।

जांच टीम ने मौके से ट्रक चालक राजेश कुमार को तुरंत हिरासत में ले लिया है। आरोपी चालक हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के बस्सी क्षेत्र का रहने वाला है। सदर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया है।

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई

एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार सक्रिय है। यह कार्रवाई प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करती है। पुलिस टीम अवैध सप्लाई रोकने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी काम कर रही है।

Mukesh kumar
Mukesh kumarhttp://Rightnews.in
📰 JOURNALIST | EDITOR | VOICE OF THE GROUND Editor – Right News | 2021–Present Since 2021, working in journalism with a commitment to bringing ground realities, public concerns and important local issues before the people. From civic problems and administrative matters to social issues, development and current affairs, the focus remains on people-centric reporting and responsible journalism. सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों। आवाज़ वही, जो ज़मीनी हकीकत सामने लाए। Right News | Journalism with Purpose

Read more

Related News