ईरान में बोइंग विमान का टेकऑफ होते ही फटा टायर, इंजन खराब होने और केबिन का फर्श टूटने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Share

- Advertisement -

Mashhad News: ईरान के मशहद शहर से केरमानशाह जा रहे सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरते ही आपात स्थिति में लौटना पड़ा। रनवे से उठते ही विमान का टायर कटकर अलग हो गया। इसके मलबे से इंजन क्षतिग्रस्त हुआ और तेज कंपन के कारण केबिन का फर्श तक फट गया।

झटके से खुले सामान के रैक, केबिन में मची चीख-पुकार

उड़ान भरने के तुरंत बाद जब विमान में जोरदार कंपन हुआ, तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंपन के दबाव से सिर के ऊपर बने ओवरहेड बिन के लॉक खुल गए और यात्रियों के भारी बैग तथा सीलिंग पैनल नीचे गिर पड़े। गिरते सामान की चपेट में आने से कई यात्री चोटिल हो गए।

विमान में अफरा-तफरी मचते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और मशहद के हाशमी नेजाद हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा। रनवे पर तुरंत फायर ब्रिगेड और मेडिकल दल तैनात किए गए। पायलट ने तत्परता से विमान को मशहद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली।

विमानन अधिकारियों ने शुरू की तकनीकी खराबी की जांच

अधिकारियों ने इस तकनीकी विफलता के संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विमानन नियामक अब विमान की गहन जांच करेगा ताकि टायर फटने और इंजन के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता चले। मशहद हवाई अड्डे से संबंधित एयरलाइंस की यह हालिया दूसरी आपात लैंडिंग है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News