फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: सऊदी अरब ने आरोपी को-पायलट को यूएई को सौंपा, विमान क्रैश की साजिश की जांच जारी

Share

- Advertisement -

Tabuk News: सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले आरोपी को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई को सौंप दिया है। विमान को जान-बूझकर क्रैश करने की कथित कोशिश और हमले की अब विस्तृत जांच की जा रही है।

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 की तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सऊदी गृह मंत्रालय के मुताबिक शुरुआती जांच में को-पायलट द्वारा कैप्टन पर हमले की पुष्टि हुई है। मेडिकल क्लीयरेंस मिलने के बाद दोनों पायलटों को अबू धाबी भेज दिया गया है।

यूएई के न्यायिक अधिकारी करेंगे कॉकपिट घटना की जांच

यूएई के अधिकारियों ने कॉकपिट के हालात और इमरजेंसी लैंडिंग की वजहों की कानूनी जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि ओमान के को-पायलट ने क्या जान-बूझकर नियंत्रण छीना था। हालांकि, जांच एजेंसियों ने इस हमले के पीछे के मकसद का अभी खुलासा नहीं किया है।

कॉकपिट में हिंसक झड़प के दौरान भारतीय कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया। यूएई का विदेश मंत्रालय पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

भारतीय राजदूत ने की कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात

यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर कैप्टन मच्छार और उनके परिजनों से मुलाकात की। भारतीय मिशन ने जानकारी दी कि कैप्टन की हालत अब स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। दूतावास उनकी बेहतर देखभाल के लिए स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News