कांगो में भीषण विमान हादसा, दो वरिष्ठ जनरलों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत, जांच के आदेश

Share

- Advertisement -

Kinshasa News: मध्य अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। दक्षिण-पश्चिम शहर किक्विट से राजधानी किंशासा लौट रहा विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कांगो सेना के दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित कुल 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सैन्य अदालत के प्रमुख सहित दो शीर्ष जनरल की मौत

कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने इस भीषण प्लेन क्रैश और मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। जान गंवाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कातालायी तिएंदे और सेना के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह केंगे क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस हादसे में प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्यों व क्रू मेंबर्स के साथ दोनों वरिष्ठ सैन्य जनरलों की जान चली गई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी कांगो में सुरक्षा संकट के बीच बड़ा हादसा

यह विमान हादसा ऐसे नाजुक समय पर हुआ है जब कांगो गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। देश की सेना पूर्वी इलाके में सक्रिय कई हथियारबंद विद्रोही गुटों से लड़ रही है। इनमें रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह मुख्य है, जिसने पूर्वी कांगो के कई अहम शहरों पर कब्जा कर रखा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News