फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट ने कैप्टन पर किया जानलेवा हमला, भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Share

- Advertisement -

Riyadh News: दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 के कॉकपिट में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने अदम्य साहस दिखाते हुए 174 यात्रियों की जान बचा ली।

कॉकपिट में हिंसक झड़प और सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग

हमले के बाद को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की नीयत से 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे गिरा दिया। खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोलने वाला बटन दबाया। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया, जिसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

मुंबई के निवासी कैप्टन स्मित की सर्जरी सऊदी अरब के तबुक के एक अस्पताल में हुई है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। भारतीय दूतावास उनके परिवार और डॉक्टरों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई से पहले स्पाइसजेट में 11 साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विश्व के प्रमुख नेताओं ने की भारतीय पायलट के साहस की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कैप्टन स्मित एक सच्चे हीरो हैं, जिन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई। पूरे देश को उनकी वीरता पर गर्व है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनके साहस और समझदारी की जमकर तारीफ की है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटना बताते हुए कैप्टन के प्रति आभार जताया। सऊदी सुरक्षा एजेंसियां हिरासत में लिए गए आरोपी को-पायलट से पूछताछ कर रही हैं। घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजराइल आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News