पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना के मुख्य शिविर पर आत्मघाती ट्रक हमला, वरिष्ठ अधिकारियों समेत दर्जनों जवानों के मारे जाने की सूचना

Share

- Advertisement -

World News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित मस्तुंग जिले में सेना के मुख्य शिविर पर विस्फोटकों से भरे एक ट्रक के टकराने से भीषण धमाका हुआ है। इस हमले में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत पाकिस्तानी सेना के दर्जनों जवानों के मारे जाने की सूचना है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

यह हमला मस्तुंग जिले के कनक (Kanak) इलाके में हुआ, जहां एक हमलावर ने विस्फोटकों से लदे ट्रक को सीधे सेना के मुख्य शिविर में घुसाकर टक्कर मार दी। विस्फोट के कारण सैन्य परिसर और वहां मौजूद बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी, आधिकारिक बयान का इंतजार

धमाके के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की ओर से अभी तक इस घटना, हताहतों की सटीक संख्या या हुए नुकसान के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बलूचिस्तान में सेना और पुलिस पर लगातार बढ़ रहे हमले

यह भीषण विस्फोट बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों पर लगातार बढ़ रहे हमलों के बीच हुआ है। इससे पहले भी मस्तुंग और पड़ोसी कलात जिलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ड्रोन तथा आईईडी (IED) हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही मस्तुंग के खादकोचा इलाके में स्थित एक सैन्य शिविर पर दो ड्रोन हमले किए जाने की सूचना मिली थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News