दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू होते ही एक्शन में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन, डीएम मेधा रूपम ने निर्माण कार्यों पर रोक का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

Share

- Advertisement -

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तीसरे चरण (ग्रेप-3) को लागू किए जाने के बाद गौतमबुद्ध नगर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू करने की रणनीति तैयार की गई।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) तथा सदर, दादरी और जेवर के उप जिलाधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

नियम उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद में निर्माण एवं विध्वंस (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) कार्यों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि ग्रेप-3 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

नियमित निरीक्षण और आपसी समन्वय पर जोर

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और निरंतर निगरानी के जरिए ग्रेप-3 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि आम नागरिकों को जहरीली हवा से राहत मिल सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News