आईफोन स्क्रीन पर दिखने वाली हरी और नारंगी डॉट का क्या है मतलब? जानिए प्राइवेसी से जुड़ा बड़ा राज

Share

- Advertisement -

Delhi News: आईफोन स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिखाई देने वाली छोटी हरी या नारंगी डॉट कोई साधारण संकेत नहीं है। यह एपल का एक महत्वपूर्ण प्राइवेसी इंडिकेटर है, जो यूजर्स को यह बताता है कि बैकग्राउंड में कौन सा एप उनके फोन के कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है।

हरी और नारंगी लाइट का क्या होता है असल मतलब

आईओएस 14 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में यह सुरक्षा फीचर मिलता है। जब स्क्रीन पर ग्रीन डॉट दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि कोई एप आपके कैमरे का उपयोग कर रहा है। वीडियो कॉल या सोशल मीडिया एप्स पर कैमरा और माइक साथ चलने पर भी यह हरी लाइट ही दिखाई देती है।

दूसरी तरफ स्क्रीन पर नजर आने वाली ऑरेंज डॉट केवल माइक्रोफोन के एक्टिव होने का संकेत देती है। वॉइस कॉल, ऑडियो रिकॉर्डिंग या वॉयस मैसेज भेजते समय यह नारंगी इंडिकेटर जलता है। यदि आप कैमरा या माइक इस्तेमाल नहीं कर रहे, फिर भी यह डॉट दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाना बेहद जरूरी है।

संदिग्ध एप्स की परमिशन तुरंत ऐसे करें ब्लॉक

बिना इस्तेमाल किए डॉट दिखने पर सेटिंग्स में प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी विकल्प पर जाएं। वहां कैमरा और माइक्रोफोन परमिशन की सूची देखें और संदिग्ध एप्स के एक्सेस को तुरंत बंद कर दें। सोशल मीडिया पर नीली और लाल डॉट को लेकर उड़ रही अफवाहें गलत हैं, क्योंकि एपल सिर्फ इन दो मुख्य लाइट्स का उपयोग करता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News