तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत और 11 घायल

Share

- Advertisement -

Vellore News: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गुरुवार रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काटपाडी के पास एक निर्माणाधीन चर्च की छत अचानक ढह जाने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वहां कंक्रीट स्लैब डालने का काम चल रहा था।

राहत और बचाव कार्य में जुटीं संयुक्त टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज, सीएमसी अस्पताल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंक्रीट ढलाई के दौरान गिरा 20 फुट ऊंचा ढांचा

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मंडी कृष्णपुरम में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ की नई इमारत के निर्माण के दौरान घटी। लगभग 20 फुट ऊंचा स्टील मचान और सपोर्ट फ्रेमवर्क भारी कंक्रीट का वजन नहीं झेल सका और अचानक भरभराकर गिर गया। कई मजदूर भारी मलबे और लोहे के सरियों के नीचे दब गए।

जिला प्रशासन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। एक विशेष जांच समिति यह पता लगाएगी कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। इसके साथ ही बिल्डर द्वारा ली गई प्रशासनिक अनुमतियों और भवन निर्माण परमिट की भी जांच की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News