पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन, 10 सितंबर को शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Share

- Advertisement -

Jalandhar News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन हो गया है। वे वर्तमान में पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत के पिता थे। उनके देहांत की खबर सामने आते ही राज्य के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता के निधन की दुखद सूचना साझा की। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि उनके आदरणीय पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अपूरणीय क्षति बताते हुए बेटे मोहिंदर भगत ने दी जानकारी

मोहिंदर भगत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिता का साया उठना परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का अंतिम संस्कार 10 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा।

भगत चुन्नीलाल पंजाब की राजनीति में एक कद्दावर चेहरा माने जाते थे और उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा समाज और राज्य के विकास में दिए गए अहम योगदान को याद किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News