सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नेतृत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा नेता सीमा राजभर पर रिपोर्ट दर्ज

Share

- Advertisement -

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और बयानों के जरिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और महिला पदाधिकारियों की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ शहर कोतवाली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की तहरीर पर हरदोई पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीमा राजभर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ महिला नेताओं और उनके परिजनों के खिलाफ लगातार अश्लील, झूठे और चरित्र हनन करने वाले आरोप लगा रही थीं।

फेसबुक पोस्ट और वीडियो का दिया हवाला

पुलिस को दी गई तहरीर में 20 जुलाई और 12 मई की फेसबुक पोस्ट के साथ-साथ अंबेडकरनगर की प्रेसवार्ता और एक पॉडकास्ट वीडियो का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि राजनीतिक विद्वेष के चलते पार्टी नेतृत्व के निजी जीवन को लेकर मानहानिकारक बयान दिए गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को इन सभी विवादित पोस्ट और बयानों के स्क्रीनशॉट और डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News