राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, कहा- चर्चा के बाद नहीं रह पाएंगे पीएम

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी। इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘आस्क मी’ सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि वे भाषणों के बजाय सीधा संवाद चाहते हैं और दावा किया कि इस बहस के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रह पाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ‘आस्क मी’ सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बैठकर विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे भाषणों के माध्यम से नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सामने बैठकर खुली चर्चा करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया, “मैं गारंटी देता हूं कि मेरे साथ आमने-सामने की बहस के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।”

बहस के प्रारूप और जज पर दिया सुझाव

राहुल गांधी ने इस प्रस्तावित बहस के लिए एक प्रारूप भी सुझाया। उन्होंने कहा कि बीच में एक मेज रखी जाए, जिसके एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठें और दूसरी तरफ वे स्वयं बैठेंगे। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है और मैं उन पर आरोप लगा रहा हूं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि वह सामने आएं और बहस करें।”

तंज भरे लहजे में राहुल गांधी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री इस बहस के लिए उद्योगपति गौतम अदाणी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को जज बनाना चाहते हैं, तो उन्हें इस पर भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

संसद में अपनी बात न रखने देने का लगाया आरोप

सत्र के दौरान राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे संसद में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जाता।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में बोलने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चीन से जुड़े मुद्दे और पूर्व सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे की पुस्तक से संबंधित विषयों पर भी संसद में बोलने नहीं दिया जाता।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News