पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा: ISI समर्थित आतंकियों के निशाने पर था जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन

Share

- Advertisement -

Amritsar News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि इनमें से एक मॉड्यूल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

पेट्रोल बम और जरूरी सामान के साथ पहुंचे थे आतंकी

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीमा पार बैठे आईएसआई हैंडलर के निर्देश पर आतंकी मॉड्यूल के सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। उनके पास संभावित हमले के लिए पेट्रोल बम बनाने का सामान और जरूरी मदद उपलब्ध थी, लेकिन वे अपनी साजिश को अंजाम नहीं दे सके।

सुरक्षा प्रतिष्ठानों और जवानों की कर रहे थे रेकी

जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे आका स्थानीय युवाओं को सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती कर रहे थे। एक मॉड्यूल को सुरक्षा प्रतिष्ठानों और जवानों की रेकी कर वीडियो भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनका मकसद पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाना था।

नाबालिगों का इस्तेमाल और हवाला फंडिंग का खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि नाबालिगों को भी देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था। पकड़ाए गए नौ आरोपियों में चार नाबालिग शामिल हैं। मॉड्यूल के सदस्यों को हवाला और अन्य माध्यमों से फंडिंग की जा रही थी।

36 दिनों तक चला था जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

यह आतंकी साजिश ऐसे समय में उजागर हुई है जब जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा के मुद्दे पर छात्रों का 36 दिनों से जारी आंदोलन खत्म हुआ है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इसे सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News