दादी की अस्थियां चुनीं, वीडियो कॉल पर भी नहीं जुड़ सका अमृतपाल सिंह; डिब्रूगढ़ जेल से नहीं हो पाया संपर्क

Share

- Advertisement -

Amritsar News: सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में होगी। रविवार को अस्थियां संभालने की रस्म निभाई गई, लेकिन डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल वीडियो कॉल के जरिए भी इसमें शामिल नहीं हो सका।

रविवार को गांव जल्लूपुर खेड़ा में परिवार के सदस्यों, जत्थेबंदी के नेताओं और संगत की मौजूदगी में चरण कौर की अस्थियां संभालने की रस्म निभाई गई। इस मौके पर अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह भी शामिल हुए। स्वजनों ने बताया कि डिब्रूगढ़ जेल में देरी से पहुंचने के कारण अमृतपाल से संपर्क नहीं हो पाया।

सोमवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक धार्मिक समागम

गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में सोमवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक धार्मिक समागम होगा। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे और अंतिम अरदास होगी। अंतिम अरदास के अवसर पर कारज सिंह, हजूरी रागी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब गुरबाणी कीर्तन करेंगे, जबकि ज्ञानी दविंदर सिंह श्री गोइंदवाल साहिब वाले गुरबाणी कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News