Tiruchirappalli News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक कार के नीम के पेड़ से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी 10 लोग नामक्कल जिले के एरुमापट्टी में कान छेदन समारोह में शामिल होकर तंजावुर जिले के तिरुकट्टुपल्ली लौट रहे थे।
हादसा शाम करीब चार बजकर पांच मिनट पर जंबुनाथपुरम थाना क्षेत्र में कोथुरपट्टी चार सड़क के पास हुआ। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में पांच की मौके पर मौत
मृतकों की पहचान मणिक्कम, मुरुगन, राजेश, शक्तिवेल (42), सुब्रमणी, संगिली, पवदाई (50) और सीतारमन के रूप में हुई है। सुब्रमणी महाराजपुरम, तिरुकट्टुपल्ली के रहने वाले थे, जबकि संगिली साथनूर और सीतारमन विल्लुपुरम जिले के रहने वाले थे।
दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों की पहचान रामलिंगम और रामर के रूप में हुई है, दोनों साथनूर के रहने वाले हैं। दोनों का मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।