पंजाब में 274 पुलिस अधिकारियों के तबादले, अमृतसर में भी कई अफसर बदले गए

Share

- Advertisement -

Amritsar News: पंजाब पुलिस विभाग ने शनिवार रात बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 274 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अमृतसर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है, जिनमें विशेष शाखा और अपराध शाखा के पद भी शामिल हैं।

जीपीएस नगरा को अमृतसर के डीएसपी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अमृतसर ग्रामीण में सीआईए स्टाफ में तैनात थे। एसीपी शीतल सिंह का तबादला कपूरथला से अमृतसर कमिश्नरेट में एसीपी पूर्व के पद पर किया गया है।

अमृतसर में इन अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

गुरचरण सिंह को डीएसपी मजीठा, बाबनदीप सिंह को डीएसपी अजनाला और जगबीर सिंह को डीएसपी स्पेशल क्राइम बनाया गया है। हरजीत सिंह को एसीपी एनडीपीएस-पीबीआई और हरिंदर सिंह को एसीपी उत्तर की जिम्मेदारी दी गई है। भीम सिंह को एसीपी आर्थिक अपराध एवं साइबर क्राइम तथा राजेश कुमार को डीएसपी एनडीपीएस बनाया गया है।

लवकेश सिंह को डीएसपी राजासांसी, सुखबीर सिंह को डीएसपी जंडियाला गुरु, बलजीत सिंह को एसीपी (एच) और हरप्रीत सिंह को डीएसपी अटारी नियुक्त किया गया है। गुरविंदर सिंह को डीएसपी दक्षिण, प्रीत इंदर सिंह को डीएसपी (डी), सतीश कुमार को एसीपी क्राइम, गुरभिंदर सिंह को डीएसपी (डी) और नीरज कुमार को डीएसपी स्पेशल सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News