दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड में दिखा था धुआं

Share

- Advertisement -

Rajkot News: दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार को गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान के सामान रखने वाले (कार्गो) हिस्से में धुआं देखे जाने के बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 194 यात्री सवार थे।

कार्गो क्षेत्र में धुएं के बाद घोषित की गई इमरजेंसी

हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि उड़ान संख्या आईजीओ-1452 का मार्ग तुरंत राजकोट की ओर मोड़ा गया। आपातकालीन संदेश मिलते ही दोपहर 2:45 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद शाम 3:27 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सभी 194 यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी तकनीशियन टीम

राजकोट हवाई अड्डा पुलिस के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस निरीक्षक केपी तारेटिया ने बताया कि पायलट ने धुएं का संदेह होने पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल ले जाया गया है। फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस के तकनीशियनों की विशेष टीम राजकोट पहुंच चुकी है। टीम विमान की गहन जांच कर रही है ताकि कार्गो हिस्से में धुआं उठने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News