सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार में जवाबदेही खत्म

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को लेकर बीजेपी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार होने के बावजूद लोगों की जान जा रही है। सरकार के पास नीयत और जवाबदेही दोनों की भारी कमी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि बीजेपी सरकार का पैटर्न हमेशा एक जैसा रहता है। हादसों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। घटना के बाद सिर्फ बयानबाजी होती है और छोटे अफसरों पर कार्रवाई करके खानापूर्ति कर दी जाती है।

सत्य निकेतन हादसा कोई पहली घटना बिल्कुल नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि सत्य निकेतन का हादसा कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले चार महीनों में सैदुलाजाब में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। इसके अलावा हौज रानी की आग में 22 लोगों की मौत हुई थी। हर बार एक्शन गायब रहता है और सपने मलबे में दब जाते हैं।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का सीधा निशाना

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार से सवाल पूछता है, तो उसे अपमानित किया जाता है। प्रधानमंत्री खुद जवाबदेही मांगने वालों को ‘दिमागी नक्सल’ या ‘नाराज फूफा’ जैसे टैग दे देते हैं। इसका असली मकसद सिर्फ सवाल पूछने वालों को चुप कराना और बदनाम करना होता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 12 सालों में सरकार ने सिर्फ गोल-गोल बातें की हैं। मुख्य मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। उन्होंने ‘टीना’ (देयर इज नो अकाउंटेबिलिटी) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जहां नीयत साफ नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती है। असली गुनहगार हमेशा आराम से बच निकलते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News