हिमाचल में 2000 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा के खिलाफ एसआईटी दाखिल करेगी 8000 पन्नों की चार्जशीट

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा निवेशकों से 2000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा पर शिकंजा कस गया है। एसआईटी मंगलवार को शिमला ट्रायल कोर्ट में करीब 8000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करेगी। दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था।

इस बहुचर्चित मामले में एसआईटी की यह आठवीं चार्जशीट होगी। इससे पहले टीम 78 एजेंटों और संचालकों के खिलाफ सात चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। निचली अदालत में उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। अब मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से पीड़ितों में न्याय की उम्मीद जगी है।

दुबई भाग चुके आरोपी सुभाष शर्मा का सौली खड्ड स्थित घर कुर्क करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ठगी के पैसों से खरीदे गए इस मकान की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। एसआईटी पहले ही आरोपी की ऊना जिले के हरोली स्थित 78 कनाल जमीन को जब्त कर चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरोपी को दुबई से वापस लाने की प्रक्रिया तेज होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मदद मांगी है। सीबीआई जल्द जांच हाथ में ले सकती है, जबकि ईडी पहले से ही मामले की पड़ताल कर रही है। इससे अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

विशेष अदालत बनने से केस की सुनवाई में तेजी आएगी। साल 2023 में मामला दर्ज होते ही आरोपी परिवार संग दुबई फरार हो गया था। आरोपी ने मेरठ कैंट के मिलन गर्ग, मंडी के हेमराज और सुखदेव के साथ मिलकर 2018 से 2023 तक फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये ठगे थे

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News