ग्लासगो में भारत का शानदार प्रदर्शन: शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, सर्वेश कुशारे को हाई जंप में मिला सिल्वर

Share

- Advertisement -

Glasgow News: ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में सोमवार की शाम भारतीय खिलाड़ियों के नाम रही। महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्टार पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता।

शर्मिला ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन कर जीता गोल्ड

शर्मिला धनखड़ ने मुकाबले में 9.81 मीटर का थ्रो फेंककर पोडियम में टॉप स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के शीला ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शर्मिला ने पहले प्रयास में 9.48 मीटर का थ्रो फेंका और फिर अगले राउंड में सीजन का बेस्ट प्रदर्शन दर्ज किया।

कनाडा, इंग्लैंड, वेल्स, घाना और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के एथलीट भी भारतीय खिलाड़ी शर्मिला के इस आंकड़े को पार नहीं कर सके। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ग्लासगो के मैदान पर तिरंगा शान से लहराया। पूरे भारतीय दल ने इस ऐतिहासिक पल का जोरदार जश्न मनाया।

हाई जंप में सर्वेश कुशारे को मिला सिल्वर मेडल

पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में सर्वेश और जमैका के रोमेन बेकफोर्ड 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने के तीन प्रयासों में नाकाम रहे। इसके बाद ‘काउंटबैक’ नियम के आधार पर जमैका के बेकफोर्ड को गोल्ड और सर्वेश को सिल्वर मिला।

हाई जंप के इस इवेंट में भारत के जे आदर्श राम 5वें स्थान पर रहे। पदक के दावेदार तेजस्विन शंकर चोट के कारण पहले प्रयास के बाद ही बाहर हो गए। इस ऐतिहासिक शाम के बाद भारतीय खेमे में खुशी का माहौल है, जहां पैरा-एथलेटिक्स और हाई जंप दोनों में पदक मिले।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News