मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए हेली टैक्सी का टेंडर पूरा, श्रद्धालुओं को दो रूटों से मिलेगी हवाई सेवा

Share

- Advertisement -

Chamba News: श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए श्रद्धालुओं को दो अलग-अलग रास्तों से हेली टैक्सी सेवा मिलेगी। प्रशासन ने भरमौर-गौरीकुंड और होली-गौरीकुंड दोनों सेक्टरों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों रूटों के लिए दो-दो हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है।

तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद कंपनियों का चयन हुआ है। भरमौर-गौरीकुंड रूट के लिए चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें थंबी एविएशन ने 3,828 रुपये प्रति यात्री (एकतरफा अतिरिक्त शुल्क) की सबसे कम बोली लगाई। इसी दर पर राजस एयरोस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड भी अपनी सेवाएं देगी।

वहीं होली-गौरीकुंड रूट पर चिप्सन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने 6,255 रुपये प्रति यात्री (एकतरफा अतिरिक्त शुल्क) की सबसे कम बोली लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इस रूट पर थंबी एविएशन भी इसी तय दर पर सेवा प्रदान करेगी। इन घोषित दरों में जीएसटी पहले से शामिल है।

हालांकि कुछ अतिरिक्त शुल्कों का अंतिम निर्धारण और कंपनियों के अनुबंध की अवधि पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। साल 2025 में भरमौर-गौरीकुंड का दोनों तरफ का किराया 6,680 रुपये था, जबकि इस बार एकतरफा किराया तय हुआ है। एडीएम भरमौर ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि की है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News