प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, स्कूली छात्राओं ने आवास पर बांधी राखी

Share

- Advertisement -

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपनी पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री के आवास पहुंचकर उनकी कलाई पर स्नेह की राखी बांधी। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनसे हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस खास मुलाकात की खूबसूरत तस्वीरें और एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें, बच्चों के सवाल का दिया रोचक जवाब

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और सफलता लाए। स्नेह और विश्वास की डोर हमेशा मजबूत रहे। बातचीत के दौरान एक बच्चे ने जब उनसे बचपन के सपने के बारे में पूछा, तो पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका सपना आप सभी से मिलना था।

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफलता की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनके साथ खड़े रहने और सुरक्षा का संकल्प दोहराते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News