रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त और सही समय

Share

- Advertisement -

Shimla News: भाई-बहन के प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष त्योहार पर भद्रा का कोई अशुभ साया नहीं रहेगा, जो बहनों के लिए बड़ी राहत है। हालांकि, ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूर्णिमा तिथि के चलते राखी बांधने के लिए सुबह काफी सीमित समय मिलेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:49 बजे समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि की वजह से 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनेगा। भद्रा काल 27 अगस्त को ही खत्म होने से 28 अगस्त का दिन पूरी तरह भद्रा-मुक्त रहेगा, लेकिन मुख्य मुहूर्त सुबह तक सीमित रहेगा।

सुबह 3 घंटे 51 मिनट का श्रेष्ठ समय, दोपहर में भी विकल्प

शिमला के शिव मंदिर के पुजारी वासुदेव के अनुसार सुबह राखी बांधने का कुल शुभ समय 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इसमें लाभ मुहूर्त सुबह 7:33 से 9:10 बजे और सबसे श्रेष्ठ अमृत मुहूर्त सुबह 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान रक्षा सूत्र बांधना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है।

यदि कोई बहन सुबह के समय राखी नहीं बांध पाती है, तो उनके लिए दोपहर में भी एक अनुकूल विकल्प रहेगा। शिमला के राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि दोपहर 12:23 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक भी राखी बांधने का एक और शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News