आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को पत्र लिखकर मांगी जानकारी

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को पत्र लिखकर संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ पोस्ट की गई अपमानजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्लेटफॉर्म से भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट तुरंत डिलीट करने के लिए कहा है।

पुलिस ने ‘एक्स’ से संबंधित अकाउंट होल्डर की पूरी जानकारी मांगी है। इसमें यूजर का नाम, पता, संपर्क नंबर, ईमेल आईडी, और लॉगिन-लॉगआउट डिटेल्स शामिल हैं। इसके साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 63(4) के तहत सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।

इससे पहले 27 जुलाई को भी पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां हटाने के निर्देश दिए थे। ये विवादित पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान अपलोड की गई थीं।

सोशल मीडिया निगरानी टीम रख रही कड़ी नजर

दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट मिलने पर तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी कर कंटेंट हटाने का आदेश दिया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार कई अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियों को पहले ही हटाया जा चुका है। साइबर टीम विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी पोस्ट पर बारीकी से नज़र रख रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है। इस दौरान नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ियों का विरोध कर रहे छात्र जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ते समय सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News