कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर ने जारी की दुनिया के बेस्ट देशों की लिस्ट, ग्रीस बना नंबर वन और भारत को मिला 17वां स्थान

Share

- Advertisement -

New Delhi News: ट्रैवल मैगजीन कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर ने अपने 29वें एडिशन में साल 2026 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों की नई लिस्ट घोषित कर दी है। दुनिया भर के हजारों यात्रियों की वोटिंग के आधार पर तैयार इस सर्वे में ग्रीस ने पहला पायदान हासिल किया है, जबकि भारत टॉप 20 में जगह बनाते हुए 17वें स्थान पर रहा।

इस लिस्ट को तैयार करने के लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच एक ऑनलाइन वोटिंग आयोजित की गई थी। इसमें होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, शहर, द्वीप और क्रूज जैसी प्रमुख श्रेणियों में पर्यटकों से फीडबैक लिया गया। वोटिंग के पांच पैमानों को प्रतिशत में बदलकर निकाले गए एवरेज स्कोर के आधार पर फाइनल रैंकिंग तय की गई।

शानदार स्कोर के साथ ग्रीस बना पर्यटकों की पहली पसंद

सर्वे में 98.14 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ ग्रीस ने दुनिया के नंबर वन देश का खिताब अपने नाम किया। सैंटोरिनी, मायकोनोस, क्रीट और पारोस जैसे लोकप्रिय द्वीपों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। ग्रीस की राजधानी एथेंस अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, खूबसूरत आर्ट गैलरी और शानदार होटलों की वजह से यूरोप का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभरा है।

रैंकिंग में 97.01 स्कोर के साथ जापान दूसरे और 96.48 स्कोर के साथ इटली तीसरे नंबर पर रहा। तुर्की को 94.90 स्कोर के साथ चौथा स्थान मिला। पुर्तगाल पांचवें, कोस्टा रिका छठे, क्रोएशिया सातवें, इंडोनेशिया आठवें, केन्या नौवें और थाईलैंड दसवें पायदान पर रहा। भारत ने 92.11 स्कोर के साथ 17वां स्थान हासिल कर दुनिया के टॉप 20 देशों में जगह पक्की की।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News