Lahaul-Spiti News: हिमाचल की सुक्खू सरकार ‘सरकार गांव के द्वार’ प्रोग्राम के तहत अब सीधे ट्राइबल इलाकों में पहुंच गई है। इसी कड़ी में बुधवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू लाहौल-स्पीति जिले के काजा पहुंचे। इस ग्राउंड-जीरो विजिट का मुख्य मकसद ऑफिसर्स के साथ जनता के बीच जाकर उनकी प्रॉब्लम्स तुरंत सॉल्व करना है।
दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी होते हुए सीएम सुक्खू काजा हेलीपैड पर उतरे। वहां लोकल लोगों ने ढोल-नगाड़ों और शहनाई के साथ उनका गर्मजोशी से ट्रेडिशनल वेलकम किया। यह विजिट ट्राइबल एरिया के डेवलपमेंट के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। सीएम सुक्खू काजा के ऐतिहासिक लाडारचा ग्राउंड में एक पब्लिक मीटिंग को भी संबोधित करेंगे।
लाडारचा ग्राउंड में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात
इस मीटिंग में सीएम इलाके के लोगों को कई नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। वह विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मंच से सीएम सरकार की पॉलिसी, विकास कार्यों और फ्यूचर विजन को जनता के सामने रखेंगे। लोकल लोगों को बिजली, सड़क और एनर्जी प्रोजेक्ट्स की पुरानी मांगों पर बड़े ऐलान की उम्मीद है।
शाम को ओल्ड एज होम का करेंगे विजिट
विकास कार्यों के साथ इस विजिट में सोशल सरोकार को भी प्रायोरिटी दी गई है। बुधवार शाम करीब 5 बजे सीएम सुक्खू ‘की’ स्थित ओल्ड एज होम जाएंगे। वहां वह सीनियर सिटीजन्स से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जानेंगे और उनकी जरूरतें समझेंगे। वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी वेलफेयर स्कीम्स उन तक पहुंच रही हैं या नहीं।
रंगरिक गांव में नाइट स्टे और लोगों से सीधा संवाद
‘सरकार गांव के द्वार’ प्रोग्राम को जमीन पर उतारते हुए सीएम बुधवार रात रंगरिक गांव में रुकेंगे। नाइट स्टे के दौरान वह लोकल महिला और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों संग स्पेशल मीटिंग करेंगे। इस जनसंवाद में ग्रामीणों की प्रॉब्लम्स सीधे सीएम तक पहुंचेंगी। सीएम के साथ मौजूद सीनियर ऑफिसर्स ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करेंगे।
गुरुवार सुबह रवानगी, बड़े ऐलान पर टिकी निगाहें
रंगरिक में नाइट स्टे और लोकल लोगों की मांगें सुनने के बाद सीएम गुरुवार सुबह रवाना होंगे। वह काजा से सीधे कड़छम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सीएम के इस विजिट से लाहौल-स्पीति की जनता में भारी उत्साह है। अब बॉर्डर एरिया के डेवलपमेंट और युवा व महिला मंडलों की मांगों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
