सुरेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के कुपवी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र शर्मा को शिक्षा निदेशालय शिमला मुख्यालय में राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से उनके पैतृक क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है, और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

निदेशालय, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश, शिमला के मुख्यालय में सुरेंद्र शर्मा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से खेल प्रशासन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद कुपवी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों, शारीरिक शिक्षकों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालयी खेलों के संचालन की होगी जिम्मेदारी

अपनी इस नई जिम्मेदारी के तहत सुरेंद्र शर्मा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) से संबंधित सभी कार्यों का संचालन करेंगे। इसके अलावा, वे राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों (National School Games) तथा अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं समन्वय संबंधी कार्यों का मुख्य दायित्व संभालेंगे।

क्षेत्रवासियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में विद्यालयी खेलों को एक नई दिशा मिलेगी और ये खेल नए आयाम व ऊंचाइयों को छूएंगे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News