सिरमौर के पच्छाद में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और दो घायल

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना पच्छाद उपमंडल के डिगरी सरजेट गांव के पास सुबह करीब 6:00 बजे घटी। कार में सवार लोग मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की वजह से इलाज में देरी हुई।

हादसे में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम, दो घायलों का इलाज जारी

दुर्घटना में घायल डिगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी प्रभा देवी का इलाज सिविल अस्पताल सराहां में चल रहा है। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिन्हें हादसे के तुरंत बाद बचाने का प्रयास किया गया।

कार चला रहे मरयोग निवासी बलवंत सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News