हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से नई तैनाती के दिए निर्देश

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए 10 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में रविवार को अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को तुरंत नया पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग की अधिसूचना के तहत सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालकर विभाग को तुरंत अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके साथ ही इन स्कूलों में पहले से कार्यरत प्रधानाचार्य अगले आदेश मिलने तक संबंधित जिले के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय में अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करेंगे।

स्थानांतरण सूची के अनुसार जिला हमीरपुर में दीप्ति राणा को सामताना स्कूल से बदलकर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्कूल हमीरपुर भेजा गया है। वहीं सुशील कुमार को चंबोह से बड़सर, अनिता को सलोह बेड़ी से अमलेहड़ और राजेश कुमार को कुठेड से शहीद जितेंद्र मैमोरियल स्कूल सोहरी में नई तैनाती दी गई है।

जिला ऊना में अमर सिंह को ट्यूरी स्कूल से ट्रांसफर करके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल-1 ऊना भेजा गया है। इसके अलावा हरदीप ठाकुर का स्थानांतरण बडारण से राजकीय मॉडल स्कूल अम्बोटा किया गया है। कांगड़ा जिले में रविंद्र सिंह को पोहंज से मझीन और रविंद्र शर्मा को ज्वालामुखी से बरोली कोहला ट्रांसफर किया है।

बिलासपुर जिले की बात करें तो दिनेश कुमार डोगरा को गुनाहा सोलन से पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल बिलासपुर तैनात किया गया है। इसी तरह कमल देव शर्मा को घागस स्कूल से ट्रांसफर करके शहीद विजय पाल मैमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल घुमारवीं में प्रधानाचार्य के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News