शिमला में दी गई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि, उप महापौर उमा कौशल ने याद किए उनके आदर्श

Share

- Advertisement -

Shimla News: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शिमला के स्कैंडल पॉइंट के समीप स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और देश की आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

लाला लाजपत राय के विचार और आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा: उमा कौशल

कार्यक्रम के दौरान उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वाधीनता की भावना को प्रबल किया।

उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। लाला जी के विचार आज भी देशवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने और देश की एकता, अखंडता व स्वाभिमान की रक्षा करने की सीख मिलती है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कँवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News