Shimla: राजधानी शिमला के चक्कर बाइफरकेशन के पास एक ट्रैवलर और एचआरटीसी (HRTC) की इलेक्ट्रिक बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण मार्ग पर यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए प्रभावित हुई, जिसके बाद सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यातायात को वन-वे कर दिया गया है।
मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, वाहनों को निकाला जा रहा बारी-बारी
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है, ताकि मार्ग को पूरी तरह से सुचारु किया जा सके। फिलहाल वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है, जिससे आवाजाही सामान्य बनी हुई है।
वाहन चालकों के लिए निर्देश
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और संयम व धैर्य बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।