मंडी में एचआरटीसी बस के अचानक निकले दोनों पिछले टायर, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 21 यात्रियों की जान

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा बाल-बाल टल गया। छतरी से मंडी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के डुघल के पास अचानक दोनों पिछले टायर निकल गए। चालक की सूझबूझ से सभी 21 सवारियां पूरी तरह सुरक्षित बच गईं।

चलती बस से अलग हुए टायर, मार्ग पर लगा लंबा जाम

यह घटना सुबह लगभग 9:45 बजे घटी, जिससे बस में सवार मुसाफिरों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। वाहन के सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाने से चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर सवा दो घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही को दोबारा बहाल किया जा सका।

एचआरटीसी प्रबंधन पर भड़के लोग, मेंटेनेंस सुधारने की मांग

स्थानीय निवासियों ने एचआरटीसी बसों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नियमित तकनीकी जांच की सख्त मांग उठाई है। वहीं एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया कि यह घटना अचानक आए तकनीकी फॉल्ट के कारण हुई। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बसों की लगातार जांच की जाती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News