मंडी में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सात लोगों की जान

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लडभड़ोल क्षेत्र के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां एचआरटीसी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई। हालांकि, ड्राइवर की त्वरित सूझबूझ के कारण बस में मौजूद सात लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी के मुताबिक, जोगेंद्रनगर डिपो की यह सरकारी बस लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही थी। शाम करीब चार बजे रैंस के पास पहुंचते ही बस का अचानक प्रेशर खत्म हो गया। इससे बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और नियंत्रण खोने का खतरा पैदा हो गया।

चालक ने पहाड़ से टकराई तेज रफ्तार बस

ब्रेक फेल होने का अहसास होते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उसने यात्रियों को समय रहते सतर्क किया और बस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। पहाड़ से टकराते ही बस सड़क पर पलट गई। इस समय बस में चालक और परिचालक समेत सात यात्री सवार थे।

चालक की सतर्कता से बस में मौजूद महिला, दो छोटी बच्चियों और दो युवतियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना की।

अधिकारियों ने तकनीकी जांच के दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी हरकत में आ गए। एचआरटीसी के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक शर्मा ने बताया कि बस पलटने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि एक तकनीकी टीम बस की जांच करेगी, जिसके बाद ही हादसे के असल कारणों का पता चलेगा।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News