रिंकू यादव ने छात्र नेता नेहा बोरा को बताया आतंकवादी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन पर लगाए गंभीर आरोप

Share

- Advertisement -

Delhi News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर रिंकू यादव ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा पर बेहद विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने नेहा बोरा को आतंकवादी बताते हुए ब्रेन वॉश का आरोप लगाया है। यह बयान छात्र नेता के बांग्लादेश को लेकर हाल ही में वायरल हुए एक बयान के बाद सामने आया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर वाले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ रिंकू यादव चर्चा में आए थे। उस समय उन्होंने पहलवानों और जिम जाने वाले युवकों को लाठी लेकर पहुंचने का आह्वान किया था। अब उन्होंने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और उसकी प्रमुख नेहा बोरा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे हमले किए हैं।

हरियाणा निवासी कुमुद राव उर्फ रिंकू यादव बॉडी बिल्डर हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके साढ़े चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे। इनमें वह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के युवाओं को जंतर-मंतर पर जुटने के लिए कहते दिखाई दिए थे।

आइसा और नेहा बोरा पर रिंकू यादव के गंभीर आरोप

रिंकू यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा कि नेहा बोरा को बहादुर बताया जा रहा है, लेकिन वह देश विरोधी संगठन से जुड़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि आइसा ने वर्ष 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए संदिग्धों की पैरवी की थी और उनके प्रति हमदर्दी जताई थी।

यादव ने कहा कि आइसा ने अपने अजेंडे के तहत नेहा बोरा को आगे बढ़ाया है। उनका आरोप है कि छात्रा का इस कदर माइंड वॉश किया गया है कि वह उमर खालिद की रिहाई मांग रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सुसाइड बॉम्बर बनकर कहीं भी बम लगाकर कूद सकती हैं।

स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा पर भी की टिप्पणी

रिंकू यादव ने अपने वीडियो में अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा का भी जिक्र किया। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों का भी ब्रेन वॉश होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी करने के बाद सोच बदल जाती है और वे हिंदू तथा पार्टी के पक्ष में बात नहीं करती हैं।

यादव ने कहा कि किसी को भी सोशल मीडिया पर फॉलो करने से पहले उसका बैकग्राउंड जरूर जांचना चाहिए। उन्होंने नेहा बोरा को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News