हिमाचल में बंद नहीं होंगी हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाएं, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में किया बड़ा एलान

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजनाएं बंद नहीं होंगी। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने विधानसभा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चर्चा के जवाब में यह स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की कमियों को दूर कर अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए भर्तियां जारी हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन विभाग में 6,365 स्वीकृत पदों में से 4,661 भरे जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 1,938 पदों में से 1,266 पद भरे हैं और 200 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एनएचएम के तहत भी 4,115 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पतालों में हाईटेक मशीनों और नए भवनों पर करोड़ों का बजट

प्रदेश के 34 अस्पतालों में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही नेरचौक, हमीरपुर और टांडा में कैथ लैब तथा 18 डे-केयर कैंसर सेंटर खुल रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 15वें वित्त आयोग और बजट से करोड़ों रुपये मंजूर किए गए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News